
मुंगेली। नगर के चहुंमुखी विकास के दावों के बीच नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों में देरी और कथित अनियमितताओं के निराकरण की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने नगर पालिका प्रशासन को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन को 15 दिनों का समय देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका अध्यक्ष के वैधानिक एवं प्रशासनिक अधिकारों का संरक्षण करने, लंबित पीआईसी का शीघ्र गठन करने, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। कांग्रेस ने नदी, नहर और नालों में हो रहे अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित भुगतान, गौरव पथ निर्माण की गुणवत्ता की जांच, अधूरे सड़क, नाली, प्रकाश एवं सफाई कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा सार्वजनिक और शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा स्मार्ट टॉयलेट के रखरखाव, राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, बेरोजगार युवाओं से संबंधित प्रकरण और श्रद्धांजलि सहायता राशि के भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया।
कांग्रेस ने शहर के वार्डों में नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कचरा उठाव और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी सहित चरणबद्ध जनआंदोलन किया जाएगा।
वर्जन में सीएमओ होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मिला है, जिसमें अधिकांश मांगों पर कार्रवाई हो चुकी है। पीआईसी गठन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गंभीरता से प्रयास कर रहा है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्याम जायसवाल , दिलीप बंजारा , आत्मा सिंह छतरी , इंद्रजीत कुर्रे , जलेश्वर यादव , जीतू श्रीवास्तव , आरिफ खोखर , श्री ठाकुर , नीरज यादव , आनंद सोनी, सूरज मंगलानी, सालिक राम, जय सोनी , महिला शक्ति उर्मिला यादव , अनीता विश्वकर्मा , ललित सोनी, मंजू शर्मा , नूरजहां, साधना वर्मा , वैशाली सोनी, निधि ठाकुर, भूपेंद्र देवांगन , निजाम खान लक्ष्मी ग्रीतलहरे , राजू सोनी, असद खान, अमन ठाकुर, राम किंकर , मोहित , रिजुराज सोनी, हारून तवर, राम तालरेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.