मुंगेली – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 8 अक्टूबर को देशभर में मनाए जा रहे ‘ब्लैक डे’ का असर मुंगेली जिले में भी दिखाई दिया। पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया, वहीं मुंगेली जिले की बिजली समस्या सहित स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और जनता के अधिकारों से जुड़े सवालों को सामने रखने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्हें रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में देशभर में ब्लैक डे मनाने का आह्वान किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। पार्टी का दावा है कि इस दौरान कई नेताओं को चोटें भी आईं। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की निंदा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और सरकार तथा संवैधानिक संस्थाओं से जवाब मांगना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की आवाज को दबाने के बजाय उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।
पथरिया में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिजली कटौती, बिजली आपूर्ति की समस्या और आम उपभोक्ताओं की परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया। नेताओं का कहना था कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याएं भी जनता के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण हैं और इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने एक ओर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय समस्याओं को लेकर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का संदेश दिया। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी , चंद्रभान बारमते , मुकेश मिरी, दीपक गुप्ता, तारिणी विश्वकर्मा, जागेश्वरी वर्मा, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, हेमिन मंगेशकर, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, दिलीप बंजारा,दिलीप कौशिक ग्वाल दास अनंत,श्रीनिवास ठाकुर,नेतराम साहू,घसिया लहरे संतोष पाली,संपत जायसवाल,अभिषेक यादव, रौनी गेंदले, जैत राम खांडे, धर्मेंद्र श्रीवास,एजाज अहमद,कृष्णा सोनी,भूपेंद्र साहू दीपक साहू,छोटू खान, राम जी ध्रुव देव मार्काे,नरेश पाटले, तनिष कुर्रे, आशुतोष पांडे, गुरमीत बग्गा, त्रिलोकी वर्मा, तेज सिंह क्षत्रिय, नीरज यादव संतोष यादव सदा राम कश्यप नानक कश्यप नोबेल कश्यप लक्ष्मी घृतलहरे, संजय कुर्रे तुलसी सोनवानी,यूगल वर्मा,सतीश वर्मा,बब्बू ठाकुर,कमलेश साहू,टेकराम,रमेश राजपूत,भवानी माथुर,विनोद पटेल,कोमल घृतलहरे ,बालमुकुंद श्रीवास, ईश्वर चूतुर्वेदी, अरविंद पात्रे,कैलाश श्रीवास,कृष्णा निषाद, पं नोहर दास,दिलीप बंजारा, दिनेश पात्रे,धीरज,बलिराम साहू,सुनील मिश्रा, राजेंद्र गेंदले,प्रदीप साहू,मनमोहन क्षत्रिय,संतोष श्रीवास, तीरथ पाटले,राधेश्याम साहू,क्रांति किशोर वैष्णव,मानस लोधी, ओम प्रकाश राजपूत,राधेश्याम मारखंडे,मनीष यादव ,कृष्णा साहू,आदित्य नेताम, दबेश साहू,मुकेश साहू,खेमू साहू,भूपेंद्र वर्मा,मनीष साहू, अघन साहू,रोशन राजपूत,देवा पेंटर, साहिल हुसैन,सखीचंद वर्मा,विक्की वर्मा,गया नेताम,अभिराम पाल,संतोष वर्मा,जागेश्वर राजपूत ,दुकलहा, जित्तू राजपूत,विजय ध्रुव,चमन वर्मा,ओंकार डडसेना,कृष्ण कुमार,नवीन कौशिक डब्बू साहू,प्रीतम,चंद्रकुमार डडसेना, दिलहरन गोयल,हीरादास मानिकपुरी, रतिराम ओगरे,पूनम दिव्य,जगदीश जायसवाल,हितेश डडसेना,कुलेश्वर यादव,सौरभ शुक्ला, कालिका ,परमेश्वर,रामकुमार,लीला जायसवाल,मदन पटेल, ओमकार यादव ज्ञानदास चेलकर,सुनील वर्मा,राजकुमार यादव उपस्थित रहें ।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.