मुंगेली- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डां मनीष बंजारा राष्ट्रीय पर्व एवं विभिन्न कार्यक्रम में अतिथियों की चयन करने के लिए विविधता के साथ नये प्रयोग करने के लिए विख्यात है और उनका यह प्रयोग हमेशा अनुकरणीय व सराहनीय रहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के लिए डां. बंजारा ने महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति एवं प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए। गणतंत्र दिवस में मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथि का चयन देश सेवा में शामिल ग्रामीण बेटियों को झंडा फहराने का अवसर दिया है। जिनमें से मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्णिमा साहू चयनित हुई है एवं विशिष्ट अतिथि संजना मोहले सीमा सुरक्षा बल में चयनित हुई है। राष्ट्र के प्रति उनकी रूची को सम्मान देते हुए। यह दायित्व देकर सम्मानित किया गया।
अतिथि बने दोनों वीर बेटियों ने देश सेवा आरंभ करने से पहले ही झंडा फहराने का अवसर मिलने पर बेहद उत्साहित व खुश नजर आयी और उनका मानना है। कि देश सेवा आरंभ करने से पहले राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर झंडा फहराने का अवसर मिला है। मुख्यअतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्णिमा साहू ने भारत माता, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, डां. भीमराव अम्बेडकर व झंडे की पूजा-अर्चना कर तिरंगा झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी, जिससे उपस्थित जनसमूह में गर्व और देश की भावना से भावुक हो गया। राष्ट्रगान के पश्चात देश-भक्ति के नारे भी लगाये गये। इस विशेष पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की बेटियों को प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा ने कहा कि “जब कोई बेटी संकल्प और अनुशासन के साथ देश सेवा का मार्ग चुनती है, तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन जाती है। ऐसे में उनके अनुकरणी योगदान के लिए उनकों सम्मानित करना हमारा दायित्व है। जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो, राष्ट्रभक्ति के कार्य में वे आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि बेटियों की शक्ति, सम्मान और राष्ट्र सेवा के संकल्प का सशक्त उदाहरण बना।

The News Related To The News Engaged In The Sangwari Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
